मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पंचायत राज चुनाव,जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने तैयारियों की समीक्षा की

लेखक Administrator

अपडेट:

बीकानेर, 20 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पंचायत राज आम चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार ने मंगलवार को बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी…

शेयर करें
पंचायत राज चुनाव,जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने तैयारियों की समीक्षा की

बीकानेर, 20 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पंचायत राज आम चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार ने मंगलवार को बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के 41 सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंचायत समिति सदस्यों के पहले और दूसरे चरण के नामांकन पूरे हो गए हैं, जबकि तीसरे चरण की प्रक्रिया जारी है।

पर्यवेक्षक ने मतदान दलों की रवानगी, प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी और विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना, समयबद्ध कार्यवाही और निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बीएल मीना सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें