पूर्व मुख्यमंत्री ने कलाकार रेहान वाड्रा की तस्वीरों को हटाए जाने पर उठाए सवाल, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और तिरंगे के सम्मान को लेकर सरकार पर साधा निशाना
जयपुर/दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रायहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी ‘आइडिया इज फाइनल’ को लेकर दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में विवाद खड़ा हो गया। रायहान पर आरोप है कि प्रदर्शनी के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले प्रबंधन ने युवा आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरों को राजनीतिक बताते हुए हटाने का निर्देश दिया।

