बीकानेर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में शनिवार को बीकानेर जिले की चार पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी रहा। दोपहर 3 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चारों पंचायत समितियों में कुल 69.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब तक कुल 2,66,381 मतदाताओं में से 1,85,179 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान प्रतिशत के मामले में पूगल पंचायत समिति सबसे आगे रही, जहां 75.52 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं छत्तरगढ़ में सबसे कम 65.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

