Skip to content
हिन्दी
BREAKING

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन पर जताई संवेदना

पैतृक गांव बस्ती पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Updated:

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के निधन पर भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने गहरा शोक व्यक्त…

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन पर जताई संवेदना

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के निधन पर भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. सुरेंद्र सिंह द्विवेदी के पैतृक गांव बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने हरीश द्विवेदी से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनकी दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान डॉ. सुरेंद्र सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और संबल बनाए रखने की शक्ति मिले, यही ईश्वर से कामना है।

डॉ. सुरेंद्र सिंह ने दिवंगत माताजी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त कीं। हरीश द्विवेदी से मुलाकात कर उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भाव भी प्रकट किया।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News