बीकानेर, 23 अक्टूबर। राजस्थान पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत बीकानेर जिले की चार पंचायत समितियों की 110 ग्राम पंचायतों में शनिवार, 24 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। मतदान को लेकर चुनावी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को बीकानेर जिले की बीकानेर, पूगल, छत्तरगढ़ और खाजूवाला पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 110 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद संबंधित चुनावी प्रक्रिया के तहत मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
