मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू को भाजपा का टिकट, चूरू जिला परिषद के वार्ड 39 और 23 से लड़ेंगे चुनाव

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

चूरू | 23 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ और पुत्रवधू कनिका सिंह को चूरू जिला परिषद सदस्य चुनाव…

शेयर करें
राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू को भाजपा का टिकट, चूरू जिला परिषद के वार्ड 39 और 23 से लड़ेंगे चुनाव
पराक्रम सिंह राठौड़

चूरू | 23 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ और पुत्रवधू कनिका सिंह को चूरू जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए भाजपा का टिकट मिला है। दोनों अलग-अलग वार्डों से चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड 39 से पराक्रम राठौड़, वार्ड 23 से कनिका सिंह

पराक्रम सिंह राठौड़ ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 39 से नामांकन दाखिल किया है, जबकि उनकी पत्नी कनिका सिंह वार्ड संख्या 23 से चुनाव लड़ रही हैं। पराक्रम के टिकट को लेकर पहले असमंजस की स्थिति बनी थी। पार्टी ने उनका टिकट होल्ड पर रखा था, लेकिन 22 अक्टूबर की शाम उन्हें भाजपा का चुनाव चिह्न देने का फैसला हो गया।

टिकट को लेकर दिनभर रही चर्चा

पराक्रम राठौड़ का टिकट रोके जाने के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इससे पहले वे राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष पद के चुनाव से नाम वापस लेने के कारण भी चर्चा में आए थे। हालांकि, भाजपा का चुनाव चिह्न मिलने के बाद उनके चुनाव लड़ने की स्थिति स्पष्ट हो गई।

अब राजेंद्र राठौड़ के परिवार के दो सदस्य चूरू जिला परिषद के अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों की उम्मीदवारी जिले के पंचायत चुनावों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें