मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बूंदी महोत्सव 2026 27 नवंबर की सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी और शास्त्रीय नृत्य की छटा बिखेरेंगी प्रेरणा राठी

अपडेट:

बूंदी महोत्सव 2026 27 नवंबर की सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी और शास्त्रीय नृत्य की छटा बिखेरेंगी प्रेरणा राठी बूंदी, 22 नवंबर। बूंदी महोत्सव के दौरान आगामी 27 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर प्रतिष्ठित कथक कलाकार एवं कोरियोग्राफर प्रेरणा राठी और उनके दल द्वारा राजस्थानी एवं शास्त्रीय नृत्य पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रेरणा राठी एक प्रतिष्ठित कथक कलाकार, कोरियोग्राफर, शोधकर्त

शेयर करें

बूंदी महोत्सव 2026

27 नवंबर की सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी और शास्त्रीय नृत्य की छटा बिखेरेंगी प्रेरणा राठी

बूंदी, 22 नवंबर। बूंदी महोत्सव के दौरान आगामी 27 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर प्रतिष्ठित कथक कलाकार एवं कोरियोग्राफर प्रेरणा राठी और उनके दल द्वारा राजस्थानी एवं शास्त्रीय नृत्य पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

प्रेरणा राठी एक प्रतिष्ठित कथक कलाकार, कोरियोग्राफर, शोधकर्ता एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधि हैं। उन्हें राजस्थान संगीत नाटक अकादमी युवा पुरस्कार (कथक) से सम्मानित किया जा चुका हैं। जयपुर घराने की कथक परंपरा एवं राजस्थानी लोककला को समर्पित प्रेरणा राठी कला, संस्कृति एवं मंचीय प्रस्तुतियों के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राजस्थानी संस्कृति का प्रतिनिधित्व

प्रेरणा राठी के मार्गदर्शन में संचालित Rhythm Institute of Dance & Music (RIDM) कला एवं संस्कृति के प्रसार, प्रशिक्षण और मंचीय प्रस्तुतियों के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्थान के कलाकारों ने गणतंत्र दिवस परेड जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वहीं, एकता दिवस के राष्ट्रीय आयोजन में 56 कलाकारों के समूह के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुति देकर राजस्थान की लोकसंस्कृति का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया।

RIDM ग्रुप ने ब्रिक्‍स 2026 के अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही IIGF Thailand एवं IIGF Dubai जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीय संस्कृति, लोककला एवं नृत्य परंपराओं की प्रस्तुतियां दी हैं। प्रेरणा राठी स्वयं नीता मुकेश अंबानी के साथ प्रतिष्ठित मंच साझा कर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता की हैं।

प्रेरणा राठी अनेक भव्य सांस्कृतिक एवं नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों की संकल्पना, निर्देशन एवं कोरियोग्राफी कर चुकी हैं। उनकी प्रस्तुतियों में भारतीय इतिहास, आध्यात्मिकता, लोकपरंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को नृत्य, संगीत और नाट्य के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता हैं। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल नृत्य का प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें कला की गहराई, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं मंचीय अनुभव से सशक्त बनाना है, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकें।

बूंदी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रेरणा राठी एवं उनके दल की प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को राजस्थानी लोककला, जयपुर घराने की कथक परंपरा और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 22 नवम्बर 2026, 04:46 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पांच मतदान केंद्रों पर करवाया गया पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न -जिला परिषद के दो एवं पंचायत समिति के तीन मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान -जिला परिषद के दोनों वार्डों में 77.56 प्रतिशत तथा तीन पंचायत समितियों में 71.39 प्रतिशत मतदान

राजस्थान
सिंधी संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है दरिया पूजन – श्री देवनानी —विधानसभा अध्यक्ष ने दीव में वर्ल्ड सिंधी मेलो-2026 के अंतर्गत पूजा बेहर

सिंधी संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है दरिया पूजन – श्री देवनानी —विधानसभा अध्यक्ष ने दीव में वर्ल्ड सिंधी मेलो-2026 के अंतर्गत पूजा बेहराणा साहिब में की सहभागिता —भगवान झूलेलाल के समक्ष की आराधना, पारंपरिक छेज़ और भक्ति संगीत में लिया भाग —श्री देवनानी ने

राजस्थान

प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजनों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, 8 से 10 दिसंबर तक शेखावाटी हेरिटेज, सांस्कृतिक संध्या और प्रवासी राजस्थानी दिवस के होंगे विशेष आयोजन

राजस्थान
आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान के ‘विकास और विरासत’ का आकर्षक संगम —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन —लगभग एक लाख आगंतुकों ने किय

आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान के ‘विकास और विरासत’ का आकर्षक संगम —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन —लगभग एक लाख आगंतुकों ने किया भ्रमण,  हस्तशिल्प, निवेश, पर्यटन एवं नवाचारों का एक मंच पर प्रदर्शन

राजस्थान