मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पांच मतदान केंद्रों पर करवाया गया पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न -जिला परिषद के दो एवं पंचायत समिति के तीन मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान -जिला परिषद के दोनों वार्डों में 77.56 प्रतिशत तथा तीन पंचायत समितियों में 71.39 प्रतिशत मतदान

अपडेट:

जयपुर, 22 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जयपुर जिले के पांच मतदान केंद्रों पर रविवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इनमें जिला परिषद के दो तथा पंचायत समिति दूदू, शाहपुरा एवं चौमूं के एक-एक मतदान केंद्र शामिल रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 के बूथ संख्या 60 एवं निर्वाचन क्षेत्र संख्या 52 के बूथ संख्या 81 पर पुनर्मतदान करवाया गया। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 में कुल 812 मतदाताओं में

शेयर करें

जयपुर, 22 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जयपुर जिले के पांच मतदान केंद्रों पर रविवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इनमें जिला परिषद के दो तथा पंचायत समिति दूदू, शाहपुरा एवं चौमूं के एक-एक मतदान केंद्र शामिल रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 के बूथ संख्या 60 एवं निर्वाचन क्षेत्र संख्या 52 के बूथ संख्या 81 पर पुनर्मतदान करवाया गया। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 में कुल 812 मतदाताओं में से 661 ने मतदान किया, जो 81.40 प्रतिशत रहा। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 52 में 984 मतदाताओं में से 732 ने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 74.39 प्रतिशत है। इस प्रकार जिला परिषद के दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,796 मतदाताओं में से 1,393 ने मतदान किया तथा कुल मतदान प्रतिशत 77.56 रहा।

इसी प्रकार पंचायत समिति दूदू के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 के बूथ संख्या 62, शाहपुरा के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 के बूथ संख्या 34 तथा चौमूं के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 25 के बूथ संख्या 142 पर पुनर्मतदान हुआ। चौमूं में 1,013 मतदाताओं में से 764 ने मतदान किया, जो 75.42 प्रतिशत रहा। दूदू में 763 मतदाताओं में से 648 ने मतदान किया, जो 84.93 प्रतिशत तथा शाहपुरा में 964 मतदाताओं में से 544 ने मतदान किया, जो 56.43 प्रतिशत रहा। तीनों पंचायत समितियों में कुल 2,740 मतदाताओं में से 1,956 ने मतदान किया तथा कुल मतदान प्रतिशत 71.39 दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनर्मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले मतदाताओं, निर्वाचन अधिकारियों, मतदान दलों, पुलिसकर्मियों एवं अन्य कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। ----- हेमंत/मोहन

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 22 नवम्बर 2026, 09:26 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

सिंधी संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है दरिया पूजन – श्री देवनानी —विधानसभा अध्यक्ष ने दीव में वर्ल्ड सिंधी मेलो-2026 के अंतर्गत पूजा बेहर

सिंधी संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है दरिया पूजन – श्री देवनानी —विधानसभा अध्यक्ष ने दीव में वर्ल्ड सिंधी मेलो-2026 के अंतर्गत पूजा बेहराणा साहिब में की सहभागिता —भगवान झूलेलाल के समक्ष की आराधना, पारंपरिक छेज़ और भक्ति संगीत में लिया भाग —श्री देवनानी ने

राजस्थान

प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजनों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, 8 से 10 दिसंबर तक शेखावाटी हेरिटेज, सांस्कृतिक संध्या और प्रवासी राजस्थानी दिवस के होंगे विशेष आयोजन

राजस्थान
आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान के ‘विकास और विरासत’ का आकर्षक संगम —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन —लगभग एक लाख आगंतुकों ने किय

आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान के ‘विकास और विरासत’ का आकर्षक संगम —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन —लगभग एक लाख आगंतुकों ने किया भ्रमण,  हस्तशिल्प, निवेश, पर्यटन एवं नवाचारों का एक मंच पर प्रदर्शन

राजस्थान