Skip to content
हिन्दी
BREAKING

भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, मदन राठौड़ बोले—‘बाबोसा’ का व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा

Updated:

जयपुर, 23 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय…

भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, मदन राठौड़ बोले—‘बाबोसा’ का व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा
बीजेपी राजस्थान के अध्यक्ष मदन राठौड़

जयपुर, 23 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

मदन राठौड़ ने कहा कि ‘बाबोसा’ का व्यक्तित्व, कार्यशैली और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन जनसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News