जयपुर। राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को जयपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान डॉ सिंह ने झोटवाड़ा पंचायत समिति की बंबोरी एवं संचेती, जोबनेर पंचायत समिति की खेजड़ावास, बबेरवालों की ढाणी एवं डेहरा तथा सांभर लेक पंचायत समिति की सुरसिंहपुरा एवं मुंडवाड़ा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया।
