Skip to content
हिन्दी
BREAKING

खाजूवाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में देर रात तक चली मतगणना, सरपंचों के परिणाम घोषित

Updated:

बीकानेर। राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत 24 अक्टूबर को हुए सरपंच पद के चुनाव के बाद बीकानेर जिले की खाजूवाला पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में देर रात तक…

खाजूवाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में देर रात तक चली मतगणना, सरपंचों के परिणाम घोषित

बीकानेर। राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत 24 अक्टूबर को हुए सरपंच पद के चुनाव के बाद बीकानेर जिले की खाजूवाला पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में देर रात तक मतगणना का दौर चला। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत विजेता सरपंचों के परिणाम घोषित किए गए।

चुनाव परिणामों के अनुसार, नौसेरा सामरदा ग्राम पंचायत में अब्दुल सत्तार ने 96.2 प्रतिशत मतदान के बीच जीत दर्ज की। वहीं, एएलएम अलादीन ग्राम पंचायत में मुमताज, 28 केजेडी में मनोज कुमार और 33 केजेडी में कमला देवी सरपंच निर्वाचित घोषित किए गए।

उपलब्ध परिणामों में कई ग्राम पंचायतों में महिला प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। इनमें 14 बीडी से पुष्पा देवी, 2 केएलडी से कविता खीचर, 3 पीडब्ल्यूएम से विमला देवी, 34 केवाईडी से अंजू, 5 केजेडी से ममता, 7 केएलडी से खेरा खातून, 7 पीएचएम से हुसन बानो और 8 केवाईडी से सुखप्रीत कौर शामिल हैं।

प्रमुख ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सरपंच

उपलब्ध जानकारी के अनुसार निर्वाचित सरपंचों के नाम इस प्रकार हैं—

  • एएलएम अलादीन: मुमताज

10 बीडी: रामचंदर

  • 14 बीडी: पुष्पा देवी

  • 17 केआरएचएम: हबीब खान

  • 17 केवाईडी: सादुल सिंह

  • 2 केएलडी: कविता खीचर

  • 20 बीडी: विजेंद्र

  • 28 केजेडी: मनोज कुमार

  • 3 पीडब्ल्यूएम: विमला देवी

  • 31 केवाईडी: भूपेंद्र

  • 33 केजेडी: कमला देवी

  • 40 केवाईडी: सज्जना देवी

  • 34 केवाईडी: अंजू

  • 5 केजेडी: ममता

  • 5 केवाईडी: रामकुमार

  • 7 केएलडी: खेरा खातून

  • 7 पीएचएम: हुसन बानो

  • 8 केवाईडी: सुखप्रीत कौर

  • आनंदगढ़: रामी देवी

  • बल्लर: महेंद्र कुमार

  • दंतौर: रामेश्वर लाल बिश्नोई

  • गुल्लूवाली: जगदीप

  • कुंडल: असकर अली

  • माधोडिग्गी: अमनदीप

  • नौसेरा सामरदा: अब्दुल सत्तार

  • सियासर चौगान: खलील खान

    समाचार जानकारी के आधार पर प्रकाशित किए गए है । परिणामों की पुष्टि निर्वाचन विभाग की आधिकारिक सूची से किया जाना आवश्यक है।

    Share

    Comments

    0 / 1200

    Comments close 30 days after publication.

    Related News