Skip to content
हिन्दी
BREAKING

भाजपा सरकार के 34 माह में किसान कल्याण को मिली नई गति: मदन राठौड़

Updated:

जयपुर, 24 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार किसानों के कल्याण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि…

भाजपा सरकार के 34 माह में किसान कल्याण को मिली नई गति: मदन राठौड़
बीजेपी राजस्थान अध्यक्ष मदन राठौड़

जयपुर, 24 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार किसानों के कल्याण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 34 माह में कृषि क्षेत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल की तुलना में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

राठौड़ के अनुसार, भाजपा सरकार के कार्यकाल में नहरी तंत्र से 1.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित की गई, जबकि कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में यह आंकड़ा 52,182 हेक्टेयर था। तारबंदी योजना के तहत 445 लाख मीटर तारबंदी पर 511 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। वहीं, 35,893 फार्म पॉण्ड निर्माण पर 369 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

उन्होंने बताया कि ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों से 3.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित हुआ और 1,304 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। इसके अलावा 67,408 सोलर पंप स्थापित किए गए तथा शेडनेट हाउस निर्माण को भी प्रोत्साहन दिया गया।

राठौड़ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं, जल संरक्षण के साधन और आधुनिक कृषि संसाधन उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News