बीकानेर, 24 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में तीन पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात कुल 252 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।
शनिवार को संवीक्षा के पश्चात लूणकरणसर पंचायत समिति में 23 नामांकन खारिज व 3 रद्द, रीडी पंचायत समिति में 8 नामांकन खारिज व 1 रद्द, श्रीडूंगरगढ़ में 12 नामांकन पत्र खारिज व 2 रद्द हुए।
