मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पंचायती राज आम चुनाव-2026 : तृतीय चरण की संवीक्षा के बाद 252 नामांकन वैध, नाम वापसी सोमवार तक

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर, 24 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में तीन पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात कुल 252…

शेयर करें
पंचायती राज आम चुनाव-2026 : 
तृतीय चरण की संवीक्षा के बाद 252 नामांकन वैध, नाम वापसी सोमवार तक

बीकानेर, 24 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में तीन पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात कुल 252 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।

शनिवार को संवीक्षा के पश्चात लूणकरणसर पंचायत समिति में 23 नामांकन खारिज व 3 रद्द, रीडी पंचायत समिति में 8 नामांकन खारिज व 1 रद्द, श्रीडूंगरगढ़ में 12 नामांकन पत्र खारिज व 2 रद्द हुए।

संवीक्षा के पश्चात लूणकरणसर में 97, रीडी में 73 एवं श्रीडूंगरगढ़ में 82 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए वैध पाए गए।

अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे।

विषय:#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें