बीकानेर, 24 अक्टूबर। निकाय चुनाव-2026 एवं पंचायतीराज चुनाव-2026 के दौरान ईवीएम कमिश्निंग और मतदान के बाद मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करने की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचना नहीं देने पर जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने राजस्थान निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है।
मार्शल ने आरोप लगाया कि संबंधित प्रक्रियाओं में प्रतिनिधियों को विधिवत सूचना नहीं दी जा रही, जिससे उनकी उपस्थिति और निगरानी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। उन्होंने निर्वाचन आयुक्त से संबंधित अधिकारियों को समय पर सूचना देने, स्ट्रॉन्ग रूम की सीलिंग प्रक्रिया में अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा फाइनल रैंडमाइजेशन की प्रतियां राजनीतिक दलों को उपलब्ध करवाने के निर्देश देने की मांग की है।
