बीदासर, तेहनदेसर, कतर, सांडवा और सुजानगढ़ में आयोजित हुए सम्मेलन, चहुंओर कमल खिलाने का संकल्प दोहराया
चूरू। पंचायती राज चुनाव-2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चूरू जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। बीदासर, तेहनदेसर, कतर, सांडवा और सुजानगढ़ में आयोजित इन सम्मेलनों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने की अपील की गई।


